Bihar Breaking News: अगवानपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में क्षेत्रीय शोध एवं प्रसार सलाहकार की हुई बैठक

आठ जिले के कृषि पदाधिकारी सहित वैज्ञानिक हुए शरीक

कुमोद सिंह/ब्यूरो सहरसा Bihar Breaking News:
स्थानीय अगवानपुर स्थित मंडन भारती क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र द्वारा बुधवार को क्षेत्रीय शोध एवं प्रसार सलाहकार समिति (जोन-2) रवि 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ विनोद कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जोन-2 के अंतर्गत आने वाले आठ जिले सहरसा, सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज के कृषि विभाग के अधिकारी और भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित कृषि विज्ञान केंद्र, अनुसंधान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय के पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. नित्यानंद सिंह, पूर्णिया स्थित कृषि विभाग केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. के एम सिंह, प्राचार्य डॉ. पारसनाथ, किशनगंज के डॉ. के सत्यनारायण तथा स्थानीय जिला कृषि पदाधिकारी ज्ञान चंद्र शर्मा के अलावे कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक गण ने संबोधित किया।

मौके पर सभी आठ जिलों के प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों से संबंधित कृषि समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिकों के द्वारा शोध परियोजना तैयार कर शोध करना है। फिर शोध से निकले प्रतिफल को किसानों के खेतों तक पहुंचाना है। अंत में वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम का सफल समापन किया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083909
Users Today : 10
Users Yesterday : 33