बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
बांका। बिहार। जिलांतर्गत अमरपुर रेफरल अस्पताल में विगत 12 जुलाई से आशा समर्थकों के द्वारा जारी हड़ताल का असर प्रत्येक माह के नौ तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान शिविर में देखने को मिली। शिविर में आशा समर्थकों की प्रयास से प्रतिमाह 500 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता था,
लेकिन हड़ताल की वजह से गुरूवार को आयोजित शिविर में मात्र 165 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 55 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग दावा करती है कि आशा समर्थकों के बिना भी स्वास्थ्य सेवा सुचारु रूप से चल सकती है। आशा समर्थकों की हड़ताल ने सारे दावों की पोल खोल दिया है।
प्रसव मामले में रेफरल अस्पताल जिले के अंदर प्रथम स्थान पर थी। विगत एक माह से जारी आशा की हड़ताल ने प्रसव संख्या को कम कर दिया है। गुरूवार को आयोजित शिविर में रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रायबहादुर, डॉक्टर दीप्ति सिन्हा, डॉक्टर सुधा कुमारी, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर अपूर्व कुमार, बीसीएम सोनम भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, अस्पताल प्रबंधक ऋषि कुमार, अभिषेक कुमार घोष, रविन्द्र सिंह समेत अस्पताल में पदस्थापित सभी एनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 13
Users Yesterday : 33