Bihar Breaking News: एसपी ने बनमा ईटहरी ओपी का किया निरीक्षण

●सभी अभिलेखो को बारीकी से जांच पड़ताल

प्रतिनिधि/बनमा ईटहरी Bihar Breaking News
गुरूवार को एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बनमा ईटहरी ओपी का निरीक्षण किया। उन्होनें निरीक्षण के दौरान ओपी के सभी अभिलेखो को बारीकी से जांच पड़ताल की। निरीक्षण पंजी, दागी पंजी, थ्री पंजी, प्राथमिकी पंजी समेत अन्य पंजी की गहन जांच कर अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हाजत की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद एसपी ने ओपीध्यक्ष सुनील कुमार भगत को क्षेत्रों में नियमित गश्ती करने, मद्य निषेद नियमो का सख्ती से पालन करने तथा अपराध पर नियंत्रण करने का निर्देष दिए। वहीं क्षेत्रों में बार-बार क्राइम करने वाले अपराधियों के विरूद्ध 110 का भेजी गई प्रस्ताव की समीक्षा करते कहा कि ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रख आगे की विभागीय कार्रवाई करें।

इसके अलावा ओपी में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल किए। सीसीटीवी कैमरा चल रहा है या नहीं इसकी रोजाना नियमित जांच पड़ताल करने की बात कही। वहीं उन्होंने सीसीटीवी कैमरा के बंद रहने पर लिखित में जिला मुख्यालय को सूचना देने की बात कही। मौके पर एसडीपीओ मो इम्तियाज अहमद सहित ओपी के एसआई विनोद कुमार, एएसआई भीम राम, विजय राम, मदीश बैठा तथा बीरेन्द्र साह आदि मौजूद रहे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083912
Users Today : 13
Users Yesterday : 33