Bihar Breaking News: कपड़े की गट्ठर में छुपाकर लाई जा रही शराब की बड़ी खेप, पातेपुर थाने की पुलिस ने किया जप्त

बिहार पत्रिका। मृत्युंजय कुमार Bihar Breaking News :
वैशाली
जिले के पातेपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक पर लदा लगभग 230 (2000 लीटर)कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया।

बताया जाता हैं कि पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कपड़े की गट्ठर के आड़ में एक ट्रक पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर तस्करी के लिए लाया जा रहा हैं। वही जब पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह पूरे दलबल के साथ थाना क्षेत्र के कोआही श्मशान घाट पहुंचे तो वहां एक ट्रक लगा हुआ था,जब ट्रक की तलाशी ली गई तो कपड़े की गट्ठर के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा गया था।

वही पातेपुर थाने की पुलिस एक राजस्थान नंबर के ट्रक पर लदा शराब ,और कपड़े को जप्त कर थाने ले आई है और आगे की करवाई में जुटी है।
जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083666
Users Today : 32
Users Yesterday : 28