Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: एसपी अमितेश के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में हुई 18 गिरफ्तारियांएसपी के कड़े रुख के कारण ज़िले के अधिकांश अपराधी क्षेत्र छोड़ अन्यत्र भाग खड़े हुए एक मोटरसाइकिल, एक मोबाईल तथा 150 चक्र कारतूस बरामद 274 वाहनों की जांच में 9500/- रुपए कि हुई वसूली

ANA/Arvind Verma Bihar Breaking News

खगड़िया (बिहार)। ज़िले के विभिन्न थाना अंतर्गत कार्य क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित करने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आरक्षी अधीक्षक अमितेश अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों को समय समय पर दिशा निर्देश और टिप्स दिया करते हैं जिसका सुपरिणाम दिख रहा है।

क्राइम की दुनियां में एक दूसरे से बढ़ने की प्रतियोगिता करने वाले अधिकांश क्रिमिनल ज़िले को छोड़ अपना ठिकाना बदलने पर मजबूर हो गए हैं। एसपी अमितेश के कड़े रुख को भांप अपराधी क्षेत्र को छोड़ भाग खड़े हो गए हैं।

ज़िले के अधिकतर थानेदार एसपी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं तभी तो ज़िले में 24 घंटे के भीतर 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है , जिसमें शराब कांड में 05 तथा अन्य कांड में 13 अपराधी शामिल हैं।

अवैध 08 लीटर देशी शराब भी बरामद हुए। 274 वाहनों की जांच की गई और जांच के क्रम में 9500 /- नौ हजार पांच सौ रूपए बतौर फाईन वसूल की गई।बरामद की गई सामग्रियों में एक मोटरसाइकिल, एक मोबाईल तथा 150 चक्र कारतूस हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082095
Users Today : 28
Users Yesterday : 62