Bihar Breaking News: हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जान

शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News
बांका। बिहार।
भागलपुर- मंदारहिल रेलखंड पर अवस्थित रजौन थानाक्षेत्र के संझा हॉल्ट के समीप हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की कटकर मौत हो जाने की खबर है। समाचार प्रेषण तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना के करीब 2 घंटे तक मृतक का शव ट्रेन पटरी के बीचोंबीच पड़ा रहा, जिससे भागलपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के अलावे जमालपुर से देवघर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी थोड़ी देर के लिए रुकी रही।

रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद से मृतक का शव ट्रेन की पटरी से हटाया गया, इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू हो सका। इस सम्बंध में रजौन थाना के अवर निरीक्षक रामाकांत सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है, शव को पोस्टमार्टम में बांका भेज दी गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083906
Users Today : 7
Users Yesterday : 33