Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: रजौन सीएचसी परिसर का विशाल वट वृक्ष धराशायी होने से मचा अफरा तफरी

बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News: 

बांका। बिहार। जिलांतर्गत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित विशाल वट वृक्ष के एकाएक धराशायी होने की खबर है। मंगलवार की संध्या करीब 4 बजे विशाल वट वृक्ष अचानक सीएची परिसर में खड़ी एंबुलेंस पर गिर गया, जिसमें एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे संयोग ही कहा जाए जिस वक्त विशाल वट वृक्ष धराशायी हुआ, उस वक्त वट वृक्ष के समीप या एम्बुलेंस में कोई स्वास्थ्य कर्मी या कोई रोगी नहीं थे अन्यथा कोई बड़ी हादसा हो जाती।

इस वटवृक्ष के गिरने से स्वास्थ्य विभाग सहित हाल ही में विधायक निधि से बने नए छतदार चबूतरा का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर भी कई सवालिया निशान उठ खड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि छतदार चबूतरा के निर्माण करने के समय ठेकेदार ने विशाल वट वृक्ष के पश्चिम दिशा के कई बड़े-बड़े मोटी टहनियों को काट गिराया था, जिससे वट वृक्ष पूरब दिशा की ओर ज्यादा झुक गया था।

पश्चिम दिशा की ओर का मोटी टहनी काट दिए जाने से वृक्ष के गिरने की संभावना पहले से व्यक्त की जा रही थी, आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा लोगों ने पहले से लगाया था और 15 अगस्त के दिन शाम के 4 बजे अचानक वृक्ष धराशायी हो गया। इस दौरान वृक्ष एक एंबुलेंस पर जा गिरा, हालांकि इस दौरान बगल में ही झंडोत्तोलन स्थल बाल- बाल बच गया, अन्यथा देश के स्वाभिमान पर भी बड़ी सवालिया निशान उठ खड़ी होती।

कहा जा रहा है कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक सफाई कर्मी कुंदन कुमार के साथ- साथ एंबुलेंस का ड्राइवर मुन्ना भी संयोग से बच गया। इधर विशाल वट वृक्ष गिरते ही पूरे सीएचसी परिसर में अपरा- तफरी का माहौल कायम हो गया।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि वृक्ष को काटकर हटाने की कार्यवाही के लिए सीओ सहित अन्य लोगों को बता दी गई है, फिलहाल वृक्ष यूं ही जमीन पर गिरा पड़ा है, ऐसी स्थिति में अस्पताल परिसर में आने वाले रोगियों सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082093
Users Today : 26
Users Yesterday : 62