Bihar Breaking News: स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News :

बांका। बिहार। जिलांतर्गत रजौन प्रखंड संझा- श्यामपुर पंचायत में आजादी के अमृत महोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत के सरपंच भवानी मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत के वीरों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशवासियों के दिलों में देशभक्ति को जीवंत किया गया।

पंचायत का संपूर्ण विकास में आमलोगों की सहभागिता बेहद जरूरी है। सरपंच प्रतिनिधि सह समाजसेवी मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है, जो आमलोगों की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर गांव की परिभाषा बदल सकते हैं।

गांव में विकास का अर्थ शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, विद्युत आदि उपलब्ध कराना है ना कि पेड़ काटकर अपनी भूमि और खेतों को बंजर बनाना। पालतू पशु, पक्षी समेत हम इंसानों को शुद्ध वातावरण की आवश्यकता होती है लेकिन पेड़- पौधे की अनवरत कटाव के कारण हमलोग शुद्ध वातावरण से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने मौजूद जन-प्रतिनिधियों से पूरी ईमानदारीपूर्वक मिल-जुलकर पंचायत में विकास करने की अपील किया। साथ ही आमलोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने की अपील किया।उन्होंने कहा कि हमारी हमेशा से ही सपना रहा है कि हमारा पंचायत न्याय और विकास की दृष्टिकोण से पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहे।

उन्होंने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि सारे भेदभाव भुलाकर अपने बच्चों को ऐसा संस्कार दें कि वह आगे चलकर एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और देशभक्त इंसान बन सके। इस अवसर पर संझा- श्यामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परशुराम मंडल, उप- मुखिया प्रतिनिधि वरुण पासवान, उप- सरपंच रंजू देवी, वार्ड सदस्य उपेंद्र पासवान, मोहम्मद मुस्तफा, दयानंद रजक, आरोग्य मित्र आयुष्मान भारत (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन/बांका) राजीव पासवान, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार, मधुकर कुमार, मनीष कुमार, विपिन साह, पंच सदस्य मोहम्मद अजीम, सहदेव झा, प्रतिमा देवी, रेखा देवी, आना देवी, मोहम्मद कमरुद्दीन तथा सैकड़ों की संख्या में शिक्षाविद, बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083906
Users Today : 7
Users Yesterday : 33