Bihar Breaking News:सुशोभित जागरूकता रथ को बांका जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार Bihar Breaking News:

बांका‌। बिहार। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर में समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त प्रयास से संचालित एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकार और सम्मान बुनियाद केंद्र की है यही पहचान बैनरों से सुशोभित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह जागरूकता रथ जिले के सभी 11 प्रखंडों के पंचायत में भ्रमण करेगा और लोगों को जागरूक करेगा। बुनियाद केंद्र द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवाओं जो जीवन में पिछड़ जाते हैं और समाज में अपने आपको अपेक्षित महसूस करते हैं उनकी मदद एवं आवश्यक देखभाल कर उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है।

बुनियाद केंद्र की सुविधाओं का लाभ उन लाभार्थियों को दिया जाता है जो वृद्धजन हो और 60 वर्ष से अधिक आयु की पुरुष या महिला, 18 वर्ष से अधिक आयु की विधवाएं एवं शारीरिक/मानसिक एवं अन्य किसी भी प्रकार की विकलांगता से ग्रसित किसी भी आयु वर्ग के महिला, पुरुष और बच्चे हो। बुनियाद केन्द्रों में फिजियोथैरेपी, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और आवश्यक परामर्श, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन, आंखों की जांच और उनके इलाज के लिए परामर्श, सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था, आवश्यकता अनुसार कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था, रोजगार संबंधी मार्गदर्शन तथा आवश्यक कानूनी एवं भावनात्मक परामर्श आदि सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

बुनियाद केंद्र न केवल अपने परिसर में आने वाले लक्षित समूह (वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों) को सांस्थानिक सेवा प्रदान करता है। स्वयं गांव और पंचायतों तक पहुंचकर भी उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है। विशिष्ट वाहन आधारित सेवा को बुनियाद संजीवनी सेवा (मोबाइल थेरेपी वैन) नाम दिया गया है। इस वाहन के माध्यम से श्रवण, वाक एवं दृष्टि तथा फिजियोथैरेपी संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083870
Users Today : 4
Users Yesterday : 23