Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: सीबीएसइ विद्यालयों में बनेगा साइबर क्लब, छात्र करेंगे खोज 

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा, Bihar Breaking News, बांका। बिहार। साइबर अपराध को रोकने के लिए एक सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में साइबर क्लबों का गठन होगा। क्लब गठित होने का निर्देश सीबीएसइ मुख्यालय ने सभी विद्यालयों को दिया है। साइबर क्लब स्थापित कर शिक्षक व छात्रों को साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में खोज करने, सीखने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया जायेगा।

इससे वे भविष्य की सफलता के लिए आवश्यक कौशल से लैस हो सकेंगे। विद्यालयों में एक साइबर क्लब बनाकर साइबर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जायेगा। क्लब में एक शिक्षक को साइबर नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जायेगा। नामित शिक्षक के माध्यम से विद्यालयों को सीबीएसइ द्वारा सलाह और साइबर सुरक्षा युक्तियां नियमित रूप से भेजी जायेंगी। 

इसलिए दिया गया है निर्णय:-

ऑनलाइन सेवाओं को तेजी से और व्यापक रूप से अपनाने के कारण साइबर सुरक्षा अनिवार्य घटक बन गया है। डेटा उल्लंघनों और साइबर हमलों की घटना बढ़ गयी है। युवा पीढ़ी तेजी से साइबर अपराध की चपेट में आ रही है।

साइबर क्लब की कौन- कौन सी गतिविधियां होंगी:-

01- साइबर सुरक्षा में संभावित करियर के बारे में छात्रों को जानकारी देने के लिए व्याख्यान होगा। संबंधित वक्ताओं को आमंत्रित किया जायेगा।

02- विद्यालयों में पहले से उपलब्ध कंप्यूटर लैब में ओपन- सोर्स टूल पर विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

03- कार्यस्थल या कक्षा में साइबर सुरक्षा से संबंधित समाचार लेख या तस्वीरें प्रदिर्शत किया जायेगा।

04- साइबर धोखाधड़ी और साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर छात्रों द्वारा नाटकों का आयोजन किया जायेगा।

05- छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए साइबर क्विज, प्रतियोगिताओं और हैकथानर का आयोजन किया जायेगा।

06- प्रश्नोत्तरी के विजेता विद्यार्थियों को विद्वान बैज से सम्मानित किया जायेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62