Crime In Bihar: नाथनगर थाना से शौचालय जाने के बहाने कैदी फरार 

Crime In Bihar: भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत नाथनगर पुलिस कैदी को हाजत में रखने के मामले में बेपरवाह है। अहले सुबह फिर से नाथनगर पुलिस के कब्जे से मोबाइल चोर भाग गया। चोर ने चौकीदार को कहा कि शौचालय जाना है। जब ले गया तो चौकीदार को चकमा देकर भाग गया।

आरोपी मोबाइल चोरी के मामले में पकड़ाया था। कैदी जिस वक्त भागा, उस वक्त वहां ओडी ऑफिसर समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। कैदी भागने की सूचना से थाना में अफरा- तफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मी हर तरफ उसे दौड़कर ढूंढने लगे लेकिन वह नहीं मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द भागे आरोपित को ढूंढ लिया जाएगा, गौर हो कि इसके पहले भी यहां से कैदी भाग चुका है।

रिपोर्ट – बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083766
Users Today : 16
Users Yesterday : 35