Assam Breaking News: राज्य में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई एक बार फिर जोरदार तरीके से शुरू हो गई है। इस सिलसिले में आज से राज्य भर में गिरफ्तारियां शुरू हो गई है। असम पुलिस द्वारा आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य के करीमगंज जिले में बाल विवाह के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि अक्टूबर माह से फिर बाल विवाह करने वालों की गिरफ्तारी शुरू हो जाएगी। वैसा ही हुआ है। गांधी जयंती समाप्त होने के बाद आज से राज्य भर में यह कार्रवाई शुरू हो गई है।
ज्ञात हो कि पिछले महीनों में राज्य में बड़े पैमाने पर बाल विवाह करने वालों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीच में कुछ समय के लिए अभियान को रोक दिया गया था, जिसे फिर से शुरू किया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 10
Users Yesterday : 27