Crime In Bihar, भागलपुर: जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में रविवार को एक युवक का शव पेड़ में लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी तेतर यादव के 23 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सजौर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने मुन्नी यादव के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय हो कि मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व असरगंज के रणगांव में हुई थी। मृतक की एक 11 वर्षीय पुत्री है। पूर्व से भी मुन्नी यादव से किसी बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि मुन्नी यादव के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 16
Users Yesterday : 35