नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ में संचालित सिफ्सा वित्त पोषित प्रोजैक्ट *डिग्री कॉलेजों के युवाओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी* के अंतर्गत युवा छात्र/छात्राओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, माहवारी के दौरान साफ सफाई, गर्भनिरोधक उपाय, लिंग आधारित हिंसा आदि के बारे में दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस का कार्यक्रम आज दिनांक 30.10.2023 को नोडल ऑफिसर तथा मास्टर ट्रेनर डॉक्टर रीना श्रीवास्तव एवं डॉक्टर अर्चना सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ। प्रथम दिवस की शुरुआत मां सरस्वती के वंदन के उपरांत हुई। इसके पश्चात प्रथम सत्र में डॉ अर्चना सिंह ने छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमे भोजन और अन्य पदार्थ सावधानीपूर्वक ग्रहण करना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य का भोजन से प्रत्यक्ष संबंध होता है। जलपान के पश्चात आयोजित द्वितीय सत्र में डा रीना श्रीवास्तव ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के साथ महिला अधिकार और महिला स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। समस्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ l
ट्रेंडिंग खबर

इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
August 7, 2026
3:43 pm

मानसी थाना प्रकरण में कार्रवाई में देरी पर पत्रकारों का आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
August 7, 2026
3:38 pm

रामपुर ग्राम कचहरी में इस बार भूतपूर्व सैनिक की धर्मपत्नी करेंगी ध्वजारोहण
August 7, 2026
3:30 pm
आपकी राय
[democracy id="1"]






Users Today : 15
Users Yesterday : 35