Bihar News: कंधे पर स्टार जिम्मेदारी भी बढ़ाती है: इंस्पेक्टर राकेश कुमार 

Bihar Breaking News, दैनिक बिहार पत्रिका, भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत सन्हौला इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने अपने कार्यालय वेशम में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बातचीत के क्रम में बताया कि कंधे पर स्टार लगने से जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। अपना दायित्व हम दूसरे पर नहीं टाल सकते।

परिवार, समाज व गांव में आदर्श प्रस्तुत करना भी बड़ी जवाबदेही है। श्री कुमार ने बेहतर पुलिसिंग और कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने कहा कि पदोन्नति के दौरान कंधे पर स्टार लगना बहुत महत्वपूर्ण है। यह स्टार वजन भी बढ़ाता है, इसका सीधा आशय है कि जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

अपनी जिम्मेदारी को दूसरे पर टालने की सोच से बाहर निकलना होगा। बताते चलें कि इंस्पेक्टर राकेश कुमार सख्त अफसर के साथ बौद्धिक छवि के श्रेणी में माने जाते हैं। वे अपने कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्या को सुनकर उनका समाधान भी करते है तथा जनता की समस्या को सुनकर उनका निपटारा भी करते है।

साथ ही उन्होंने कहा कि चाल- चलन व चरित्र ऐसा होना चाहिए जिससे एक आदर्श स्वरूप नजर आए। अपने व्यवहार व कार्य दक्षता को ऐसा बनाएं की वह दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083766
Users Today : 16
Users Yesterday : 35