Bihar News, दैनिक बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा ,भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत परबत्ती मोहल्ले के काली मंदिर के पीछे नंदन मंडल की पत्नी जूली देवी ने दुपट्टा गले में बांधकर पंखे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि इस घटना के कारण का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मृतक युवती के पति टाइल्स मार्बल का काम किया करते हैं।
मृतका के पति नंदन मंडल ने बताया कि सुबह 9 बजे के लगभग हमलोग सामान्य दिनों की तरह खाना पीना खाकर अपने काम पर जा रहे थे, तभी रास्ते में पड़ोसियों का फोन आया की आपकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनते ही हमलोग वापस घर आए तो देखा की हमारी पत्नी फंदे से लटकी हुई है, जबकि मेरी पत्नी का ना तो मेरे से किसी तरह का झगड़ा है और ना ही मेरे परिवार वालों में किसी से झगड़ा है।
वहीं मौके पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन के द्वारा एफएसएल की टीम को सूचना दी गई, एफएसएल की टीम बारिकी- बारिकी से जांच पड़ताल में जुट गई है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 16
Users Yesterday : 35