Khagaria News: भागवत कथा के अंतिम दिन भी बही भक्ति की सरिता,झूमते रहे श्रद्धालु

भागवत कथा के अंतिम दिन भी बही भक्ति की सरिता,झूमते रहे श्रद्धालु

इरशाद अली, दैनिक बिहार पत्रिका

Khagaria News, खगड़िया। जमालपुर गोगरी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 21 कुर्मी टोला स्थित बिषहरी मेला के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया।अंतिम दिवस पर वृंदावन से आए कथावाचक पूर्णानंद जी महराज के द्वारा श्री कृष्ण और कंस युद्ध के बारे में कथा की गई।किस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत होती है,यह बताया गया।

बुराई की दुर्गति होती है।कथावाचक द्वारा बताया गया कि कंस अपने राज्यों के लोगों के साथ तानाशाह रवैया अपनाते हुए उन पर जुल्म करता था।जिसके कारण सभी त्रस्त होकर भगवान से प्रार्थना करते थे कि वे अवतार लें और कंस का संहार करें।तब भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लेकर कंस का संहार किया।

इससे पहले भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणि के विवाह के बारे में भी कथा सुनाई गई और झांकी द्वारा लोगों को भक्ति से जोड़ दिया गया।इस भागवत कथा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट थी।अंतिम दिवस के कथा के दौरान पूरा क्षेत्र के वातावरण भक्तिमय हो गया है।इस मौके पर व्यवस्थापक रितेश कुमार,रंजीत मालाकार,प्रिंस पटेल आदि मौजूद रहे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083573
Users Today : 20
Users Yesterday : 24