Bihar News_दैनिक बिहार पत्रिका_गया। इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया सनराइज द्वारा स्वच्छता दिवस पर नूतन नगर वार्ड के १२ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर वार्ड परिषद सारिका कुमारी भी मौजूद थी।
क्लब की अध्यक्ष डॉ तेजस्वी नन्दन ने समाज में सफाई कर्मियों के अमूल्य योगदान को सराहते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर क्लब के सदस्य भारती सिंह एवं अनामिका सिंह ने सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से समाज स्वच्छ और स्वस्थ रहता है।
यह सम्मान समारोह सफाई कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि वे अपने कार्य में निरंतर समर्पण और प्रेरणा के साथ जुटे रहें।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 688









Users Today : 15
Users Yesterday : 28