रक्सौल की अक्षरा का बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनः चेन्नई में होने वाली प्रतियोगिता में होगी शामिल, सेलेक्शन पर पर जताई खुशी

दैनिक बिहार पत्रिका_रिपोर्ट: मो. साजिद ।क्सौल महिला क्रिकेट में अपनी प्रतिभा के बल पर रक्सौल का नाम रौशन करने वाली रक्सौल की बेटी अक्षरा गुप्ता का चयन बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। अक्षरा गुप्ता चेन्नई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा 1 अक्टूबर से आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में बिहार की टीम में शामिल हुई है।

अक्षरा गुप्ता का सेलेक्शन बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में किया गया है। चेन्नई में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की अंडर-19 टीम शामिल होगी। उसी में बिहार की टीम के तरफ से अक्षरा गुप्ता शामिल होगी। रक्सौल निवासी राजकिशोर साह व रीना गुप्ता की पुत्री अक्षरा गुप्ता रक्सौल के डंकन स्कूल की छात्रा है। साथ ही, मेहनत के बल पर उसने काफी मुकाम हासिल किया है।

बिहार की टीम में जगह मिलने के बाद खुशी का इजहार करते हुए अक्षरा गुप्ता ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्टेट टीम में मुझे जगह मिली है। अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखते हुए बिहार की बेटी अब राज्य सहित देश का नाम रौशन करेगी सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि से लेकर उनके सहपाठी बधाई देने एवं उनके स्वागत में कई तरह का कार्यक्रम भी रखे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083587
Users Today : 9
Users Yesterday : 25