दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा। भारत-नेपाल के बॉर्डर पर स्थित वाल्मीकि नगर बराज से शनिवार की रात 6 लाख क्यूसेक से अधिक वाटर डिस्चार्ज किया जा सकता है। जिसकी सम्भावना को लेकर सारण तटबंध पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वाल्मीकि नगर बराज से छोड़ा गया पानी रविवार को सारण जिला क्षेत्र से गुजरेगा। गंडक नदी बेसिन क्षेत्र के सभी सीमावर्ती प्रखण्डों पानापुर, तरैया, मकेर, परसा, सोनपुर आदि को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने बताया कि सभी प्रखंड/अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखण्डों के वरीय पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी बांधों एवं तटबंधों की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा दिया गया है।
बाढ़/नहर कार्य प्रमंडल के सभी अभियंताओं को भी लगातार क्षेत्र में बने रहते हुए सभी बांधो एवं तटबंधों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया है। गंडक नदी के सीमावर्ती प्रखंडों के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों को सजग एवं सतर्क रहते हुए अपने मवेशियों को सुरक्षित ऊंचे स्थल पर रखने का अनुरोध किया जा रहा है।
रिपोर्ट – पियूष तिवारी, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 10
Users Yesterday : 25