Bihar News: सारण में हम (से.) के राष्ट्रीय महासचिव ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Bihar News_दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा। जिले के खैरा थाना अंतर्गत धूपनगर धोबवल पंचायत के बाड़ी धोबवल गांव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय मुख्य अतिथि के साथ में जिला प्रभारी धरम सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव ने की ।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजेश पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है और हम और हमारे नेता हमेशा गरीबों के लिए काम करते हैं । मैं गया जिला से इसलिए आया हूँ की आप ज्यादा से ज्यादा लोग सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी से जुड़े और जिस दिन ज्यादा संख्या में आप जुड़ गए तो वादा करते है सारण की धरती से एक सीट पर चुनाव हम लड़ेंगे ।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के नेता ने जो गरीबों के लिए काम किया है वह जगजाहिर है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की वो लोग भी अब विकास की बात कर रहे है जिनके राज में आदमी घर से निकल भी नही पता था । जिला प्रभारी धरम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी बहुत तेजी के साथ जिले में पार्टी का विस्तार करेगी और अधिक संख्या में सदस्य बनाने का काम करेगी

जिला अध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव के पहले एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने की है जिसके लिए हम सभी प्रयासरत है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता हमेशा गरीबों के लिए खड़े रहते हैं और मैं भी आप सबके लिए खड़ा हूं आपके सुख-दुख सभी परिस्थितियों में आपके साथ रहूंगा । सभा का धन्यवाद ज्ञापन हम के युवा जिला अध्यक्ष मंटू कुमार मांझी ने किया तथा मंच का संचालन परसा के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार ने किया ।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह,जिला महासचिव मनीष कुमार,जितेंद्र कुमार,अभय कुमार, जिला सचिव महेश कुमार,संजय कुमार, बृजेश कुमार,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशरफ इमाम,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंटू कुमार मांझी,जिला उपाध्यक्ष शैलेश राय,जिला सचिव श्रवण कुमार,जिला सचिव लियाकत हुसैन एवं तमाम युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गण एवं हम सेकुलर के प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28