पटरी मेंटेनेंस कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत

खगड़िया। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में बिना ब्लॉक का आदेश लिए ही पटरी का चल रहा था मेंटेनेंस और अचानक ही ट्रेन आने से दो व्यक्ति की कटकर हुई मौत और एक व्यक्ति हुआ बुरी तरह घायल। वहीं पूरा मामला खगड़िया अंतर्गत गौछारी स्टेशन और महेशखूंट स्टेशन के बीच 10 बजकर 15 मिनट पर लोहित एक्सप्रेस से दो व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई साथ ही एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

जिसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेजा गया। जानकारी क़े मुताबिक आज – कल रेलवे अपने कार्य के लिए पेटी कॉन्टैक्ट पर रेलवे का कार्य ठेकेदार के द्वारा करवाती है।बस क्या था गौछारी और महेशखूंट के बीच मेंटेनेंस का कार्य गौछारी के ही ठेकेदार जनार्दन चौरसिया को मिला हुआ है।उसी के तत्वावधान में मजदूर कार्य कर रहे थे।

जिसमें झंझरा के ही मुकेश कुमार पिता वीरेंद्र चौरसिया ,अर्जुन शर्मा पिता राशो शर्मा,शुधो शर्मा पिता उमी शर्मा गौछारी और महेशखूंट के बीच किलोमीटर पिलर संख्या – 101 के पास ट्रैक की मरम्मती कर रहे थे।जिस ट्रैक की मरम्मती ये तीनों कर रहे थे उसी ट्रैक पर लोहित एक्सप्रेस आ गई।जिसमें मुकेश कुमार और अर्जुन शर्मा ट्रैन के बीचों बीच आ गए जिसमे दोनों की कटकर मौत हो गई और राशो शर्मा बुरी तरह घायल हो गए जिसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया भेज दिया गया।

जी आर पी के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि जब किसी ट्रैक की मरम्मती की जाती है तो इसके लिए विभाग से उस ट्रैक के लिए ब्लॉक का आदेश लिया जाता है,जो बिल्कुल ही नहीं लिया गया था ।जिसके कारण यह घटना घटित हुई। अब सवाल यह उठता है कि दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूर की मौत तो गई अब क्या इसका मुआवजा ठेकेदार देगा।

जबकि पूरी गलती ठेकेदार की है उसने ट्रैक के ब्लॉक का बिना आदेश लिए मजदूरों से कैसे काम करवा रहा था।चुकी ठेकेदार के तहत दैनिक मजदूर के रूप में तीनों मजदूर काम कर रहे थे अर्थात वह रेलवे कर्मी भी नहीं थे।अब उनका मुआवजा कब और कैसे मिलेगा बड़ा सवाल है।

रिपोर्ट: रेशु रंजन, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083559
Users Today : 6
Users Yesterday : 24