गोगरी/खगड़िया: जनता दल यूनाइटेड परबत्ता विधानसभा के गोगरी प्रखंड में लक्ष्मी नगर हॉट स्थित महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राका सहाय के निवास स्थान पर व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण पंडित के निवास स्थान पर व्यवसाय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ रवि के निवास स्थान गोगरी अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष सुभाष दास के निवास पर परबत्ता प्रखंड में इंदिरा नगर वार्ड 15 में नगर अध्यक्ष किशोर मंडल के द्वारा एवं अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष अनोज दास के आवास पर इन सभी जगह पर बिहार के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रभारी अनिल पोद्दार एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धनिक लाल दास बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल प्रखंड अध्यक्ष सुबोध शाह मीडिया प्रभारी रितेश कुमार विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती ने बताया कि जननायक कपूरी ठाकुर के जयंती परबत्ता विधानसभा के गोगरी एवं परबत्ता प्रखंड में विभिन्न जगहों पर जनता दल यूनाइटेड पार्टी संगठन के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया।
और जो जननायक कपूरी ठाकुर का जो सोच था अति पिछड़ा वर्ग पिछड़ा वर्ग दलित महादलित के विकास के लिए कपूरी ठाकुर के सपने को साकार कर रहे माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार पिछड़ा अति पिछड़ा के लिए कई सारे योजनाएं चलाई जा रहे हैं ।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल, हर्षवर्धन सिंहा, सुनील चौरसिया, विनय सिंह, रोशन, दीपक यादव, मनोज पासवान, जय कुमार सिंहा, विजय सिंहा ,राकेश शर्मा उर्फ मनोज शर्मा ,हरकिशोर कुमार, बॉबी गांधी, पिंकी देवी, विजय कुमार, सोनू कुमार, मिथिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 20
Users Yesterday : 24