Khagaria News: लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव की माताजी के निधन पर मंत्री चिराग पासवान ने व्यक्त की संवेदना

Khagaria News: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद शिवराज यादव की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने एक शोक संदेश में कहा, “आपकी माताजी के देहांत की खबर सुनकर मन अत्यंत दुःखी हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके परिवार के साथ हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के कारण वह श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ओम् शांति!

शोक संदेश शिवराज यादव, जिलाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खगड़िया एवं नगर परिषद खगड़िया के वार्ड पार्षद के ठाकुरवारी, बलुआही, खगड़िया, बिहार स्थित आवास पर भेजा गया।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083788
Users Today : 13
Users Yesterday : 25