दैनिक बिहार पत्रिका की खबर का असर, त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय के निरीक्षण में उजागर हुई लापरवाही

त्रिवेणीगंज, सुपौल |  दैनिक बिहार पत्रिका में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। अनुमंडल प्रशासन आखिरकार हरकत में आ गया और एसडीएम शंभू नाथ ने त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय में फैली अव्यवस्था और सरकारी कर्मियों की लापरवाही का कड़वा सच सामने आया। औचक निरीक्षण में मची खलबली, लापरवाह कर्मियों को मिली फटकार

औचक निरीक्षण में मची खलबली, लापरवाह कर्मियों को मिली फटकार

जैसे ही एसडीएम शंभू नाथ अंचल कार्यालय पहुंचे, वहां मौजूद लापरवाह कर्मियों और दलालों में हड़कंप मच गया। डाटा सेंटर में केवल दो कर्मी मौजूद थे, बाकी सभी नदारद थे। अंचल राजस्व अधिकारी (अरओ) राकेश कुमार को जैसे ही एसडीएम के आने की भनक लगी, वह अपने चेंबर से बाहर निकलकर खड़े हो गए। लेकिन उनकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चली।

एसडीएम शंभू नाथ ने अरओ राकेश कुमार को जमकर फटकार लगाई और सख्त लहजे में चेतावनी दी –
“अगर अंचल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आम जनता का काम समय पर और सही तरीके से होना चाहिए, अन्यथा यहां से तबादला करा लें!”

इसके बाद एसडीएम प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राशन कार्ड आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर कर्मचारी विजय कुमार को फटकार लगाई।

“अंचल कार्यालय में दलालों का कब्जा बर्दाश्त नहीं!” – एसडीएम

निरीक्षण के दौरान एसडीएम शंभू नाथ ने स्वीकार किया कि अंचल कार्यालय में दलालों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि –
“लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अंचल कार्यालय में दलालों के माध्यम से ही काम किया जाता है। आम नागरिकों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। कुछ पदाधिकारी भी अपने कार्यस्थल पर समय से नहीं आते, जिससे लोगों को अनुमंडल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।”

उन्होंने सभी प्रखंड और अंचल कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और लोगों के कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा –
“लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यदि किसी कर्मी या पदाधिकारी की शिकायत साक्ष्य के साथ मिलेगी, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

एसडीएम के औचक निरीक्षण से मची भगदड़, भागने लगे दलाल

जैसे ही एसडीएम कार्यालय पहुंचे, अंचल कार्यालय में मौजूद दलालों के बीच भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दलाल हेलीकॉप्टर की तरह तेजी से भाग खड़े हुए। इससे यह साफ हो गया कि अंचल कार्यालय में दलालों की जड़ें कितनी गहरी हैं।

अंचल अधिकारी पर भी उठे सवाल, जनता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों ने एसडीएम से अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि –
“अंचल अधिकारी सरकारी कार्यों को दरकिनार कर अक्सर अवकाश पर रहती हैं, जिससे आम जनता के काम समय पर नहीं हो पाते।”

जनता ने अंचल कार्यालय की गहन जांच की मांग की है और कहा कि यदि प्रशासन गंभीरता से कार्य करे, तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पत्रिका की खबर से बदली प्रशासन की चाल, सतर्कता बरतने के निर्देश

दैनिक बिहार पत्रिका ने हाल ही में त्रिवेणीगंज अंचल कार्यालय की कुव्यवस्था को लेकर एक मुख्य खबर प्रकाशित की थी। खबर के प्रभाव से अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया और औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ।

एसडीएम शंभू नाथ ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और लापरवाह कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनता की उम्मीद – क्या सुधरेगी अंचल कार्यालय की व्यवस्था?

अब सवाल यह उठता है कि –

क्या एसडीएम की यह कार्रवाई अंचल कार्यालय की स्थिति को सुधार पाएगी?

क्या दलालों के जाल से अंचल कार्यालय मुक्त हो पाएगा?

क्या आम जनता को समय पर सरकारी सुविधाएं मिल पाएंगी?

यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुमंडल प्रशासन इस कार्रवाई को कितनी गंभीरता से आगे बढ़ाता है। दैनिक बिहार पत्रिका अपने पाठकों से वादा करता है कि भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ अपनी निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता जारी रखेगा।

– दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081664
Users Today : 7
Users Yesterday : 52