“मंत्री के क्षेत्र में ही सरकारी नियमों की अनदेखी, प्रशासन पर उठे सवाल”
गोगरी/खगड़िया(रेशु रंजन की रिपोर्ट)। जिले के गोगरी अवर निबंधन कार्यालय में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार्यालय के मुख्य द्वार पर बिना दिनांक, पत्रांक और हस्ताक्षर के एक पत्र चस्पा कर दिया गया, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह घटना खासतौर पर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि गोगरी निवासी डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री हैं। बावजूद इसके, उनके ही क्षेत्र के सरकारी दफ्तर में इस तरह की अनियमितता सामने आ रही है।
प्रशासनिक लापरवाही या सुनियोजित गलती?
सरकारी कार्यालयों में किसी भी आधिकारिक पत्र के लिए पत्रांक, दिनांक और हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं, लेकिन गोगरी निबंधन कार्यालय में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ऐसा पत्र जारी किया गया, जिससे विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोग कर रहे जवाबदेही की मांग
इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब मंत्री का गृह क्षेत्र होते हुए भी सरकारी दफ्तरों में ऐसी लापरवाही हो सकती है, तो अन्य क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी? उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्या कहता है प्रशासन?
इस मामले को लेकर जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और अव्यवस्था को सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 52