यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी भी होगी उपलब्ध
खगड़िया (कृष्णा टेकड़ीवाल)। रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खगड़िया जंक्शन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्ट्रक्चर भी आ चुका है और जल्द ही इसका स्वरूप स्पष्ट होने लगेगा।
इस फुट ओवरब्रिज के साथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों (एस्केलेटर) की भी व्यवस्था की जा रही है। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में आसानी होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ओवरब्रिज के निर्माण से जंक्शन पर भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक कम होगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य योजना के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही यह ब्रिज यात्रियों के उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। इस आधुनिक सुविधा से खगड़िया जंक्शन का रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक सशक्त होगा।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 21
Users Yesterday : 24