डायट खगड़िया में टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन, शिक्षकों और छात्रों को मिला नवाचार का मंच

खगड़िया: जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामगंज, संसारपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 2.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र, खगड़िया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोंड और डायट प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि निपुण बिहार मिशन के तहत कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों की समझ विकसित करने और उन्हें दक्ष बनाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। टीएलएम मेले का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना और शिक्षण सामग्री को अधिक प्रभावी व रोचक बनाना है। इस दौरान प्रत्येक सीआरसी से पांच श्रेष्ठ शिक्षण अधिगम सामग्री का चयन किया गया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

डायट प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस आयोजन से शिक्षकों को रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, जिससे शिक्षा को अधिक प्रभावी और सरल बनाने में मदद मिलेगी। जिला परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को नवाचार और रचनात्मकता के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक मोहम्मद आमिर हुसैन, वरीय व्याख्याता डॉक्टर औरंगजेब, लेखापाल गुलाब कुमार, प्रखंड साधनसेवी अनवर आलम, व्याख्याता धर्मनारायण तांती, पंकज कुमार पंडित, मधु कुमारी समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट | दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083573
Users Today : 20
Users Yesterday : 24