शिक्षा सुधार के दावों पर फिर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने से प्रशासन पर दबाव
खगड़िया, गोगरी। बिहार में शिक्षा सुधार की तमाम कोशिशों के बावजूद स्कूलों में लापरवाही और शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले के पकरेल पंचायत स्थित गोगरी प्राइमरी स्कूल, घनश्याम नगर बरहरा से जुड़ा है, जहां प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी पर पढ़ाई के समय छात्राओं को खेत में साग तोड़ने भेजने का गंभीर आरोप लगा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली ड्रेस पहनी आधा दर्जन छात्राएं खेत में साग तोड़ती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों ने जब इस पर सवाल किया, तो छात्राओं ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के आदेश पर उन्हें स्कूल के समय खेत में साग लाने भेजा जाता है।
हालांकि, दैनिक बिहार पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा?
बिहार सरकार शिक्षा सुधार के तमाम दावे कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की पोल खोल रही हैं। यह मामला मीडिया और जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी पर कोई कार्रवाई होती है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। फिलहाल, इस घटना पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका ,संवाददाता
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 20
Users Yesterday : 24