साफ-सफाई और बैरिकेडिंग तक नहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
खगड़िया। परबत्ता के अगुवानी घाट पर माघी पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर जुटने वाले हैं, लेकिन प्रशासन की तैयारियां नदारद हैं। श्रद्धालु पहले से ही घाट पर पहुंचने लगे हैं, लेकिन अब तक साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं का कोई अता-पता नहीं है।
हर वर्ष माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है, और इस मौके पर दूर-दराज से श्रद्धालु अगुवानी घाट पर जुटते हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की उदासीनता साफ नजर आ रही है। घाट पर गंदगी फैली हुई है, और श्रद्धालुओं के सुगम स्नान के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, लेकिन अभी तक कोई बैरिकेडिंग या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। यह स्थिति संभावित अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ा रही है।

श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन से तत्काल उचित व्यवस्था करने की मांग उठ रही है, ताकि माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 52