खगड़िया में रहस्यमय तरीके से लापता हुए बबलू महतो

परिवार बेहाल, पुलिस से लेकर आम जनता से मदद की अपील – सूचना देने वाले को इनाम

खगड़िया। खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित छोटी सिमराहा गांव के निवासी बबलू महतो (पुत्र – परीक्षण महतो) 13 फरवरी से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। 45 वर्षीय बबलू महतो दोपहर 1:30 बजे अपने भूंजा की दुकान खोलने घर से निकले थे, लेकिन दुकान की चाबी वहीं छोड़कर अचानक लापता हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों ने हर संभव जगह तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने स्थानीय अलौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

लापता बबलू महतो का विवरण:

  • उम्र: करीब 45 वर्ष
  • रंग: गोरा
  • लंबाई: 5 फीट
  • पहनावा: सफेद स्वेटर, सफेद शर्ट, सफेद पैंट
  • परिजनों की अपील – सूचना देने वाले को उचित इनाम

बबलू महतो के परिजनों ने आम जनता से उनकी तलाश में सहयोग करने की अपील की है। यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत संपर्क करें। परिवार ने सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा भी की है।

संपर्क सूत्र:

???? 9523598129, 8603308905

पता: ग्राम – छोटी सिमराहा, पोस्ट – हरिपुर, थाना – अलौली, जिला – खगड़िया (बिहार)

अगर आपने बबलू महतो को कहीं देखा है या उनके बारे में कोई जानकारी है, तो तुरंत संपर्क करें। आपका एक कदम उनके परिवार को राहत पहुंचा सकता है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083798
Users Today : 6
Users Yesterday : 17