Khagaria Breaking News: मैट्रिक परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा, परीक्षा केंद्र में मची अफरातफरी

खगड़िया के बीएड कॉलेज परीक्षा केंद्र का मामला, छात्रा अस्पताल में भर्ती

Khagaria Breaking News: मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई, जिससे परीक्षा केंद्र में अफरातफरी मच गई। घटना बीएड कॉलेज, चंद्रनगर, रांको की है, जहां जलकौड़ा निवासी चंद्रदेव साह की 14 वर्षीय पुत्री तेजस्वी कुमारी परीक्षा दे रही थी।

तेजस्वी कुमारी, जो जलकौड़ा हाई स्कूल की छात्रा है, बेहोश होने के बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल, खगड़िया ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था या स्वास्थ्य कारण?

छात्रा के बेहोश होने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शारीरिक कमजोरी, गर्मी या तनाव की वजह से यह घटना हुई होगी। परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षकों और कर्मियों ने तुरंत छात्रा को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

प्रशासन की ओर से जांच के निर्देश

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45