बिहार में एनआईए का बड़ा एक्शन: खगड़िया में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, हाईटेक सामग्री जब्त

गिरफ्तारी के बाद जारी है जांच, अन्य जिलों तक फैला हो सकता है नेटवर्क

खगड़िया। बिहार में जाली नोटों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को खगड़िया जिले के महेशखूंट बाजार में छापा मारा। इस ऑपरेशन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से नकली नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

छापेमारी में मिली हाईटेक सामग्री, आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के राटन निवासी मो. फिरदौस के रूप में हुई है। एनआईए की छह सदस्यीय टीम ने गोगरी पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, नकली नोट छापने की विशेष इंक और कागज बरामद किए गए हैं।

पटना की छापेमारी से मिला खगड़िया के गिरोह का सुराग

सूत्रों के मुताबिक, पटना में हुई एनआईए की छापेमारी के दौरान खगड़िया के इस गिरोह की जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर खगड़िया पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एनआईए को इस मामले में अन्य जिलों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के भी अहम सुराग मिले हैं।

बिहार में फैला हो सकता है नकली नोटों का संगठित रैकेट

एनआईए की इस कार्रवाई से संकेत मिला है कि बिहार में नकली नोटों का कारोबार संगठित रूप से चलाया जा रहा था। पटना, भागलपुर और पूर्वी चंपारण में हुई छापेमारी इस नेटवर्क के राज्यभर में फैले होने की ओर इशारा कर रही है। जांच एजेंसी गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द और गिरफ्तारियां कर सकती है।

आरोपी का पाकिस्तान से कनेक्शन? जांच जारी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के नकली नोट कारोबारियों से भी जुड़ा हो सकता है। इस एंगल से भी जांच जारी है। एनआईए की टीम अभी भी खगड़िया में मौजूद है और अन्य संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

इस बड़ी कार्रवाई से बिहार में जाली नोटों के गुप्त नेटवर्क का भंडाफोड़ होने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस और एनआईए की आगे की कार्रवाई पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078404
Users Today : 8
Users Yesterday : 20