खगड़िया। बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी 12 वर्षीय अनुभव कुमार, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, सोमवार सुबह घर से निकला और शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अनुभव के पिता कुनाल चक्रवर्ती ने बताया कि उनके बेटे के हाथ पर टैटू बना हुआ है, जिसमें उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हुआ है— 8051869311। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को यह बच्चा दिखाई दे तो तुरंत 6201651007 पर संपर्क करें।
परिजनों ने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी है और पूरे इलाके में बच्चे की तलाश जारी है। बेलदौर थाना पुलिस ने भी आमजन से अनुरोध किया है कि यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 351








Users Today : 6
Users Yesterday : 17