ग्रामीणों के दबाव में तिलडीहा के यात्री शेड में रचाई प्रेमी युगल की शादी

इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्यार, घरवालों के इंकार के बाद ग्रामीणों ने कराई शादी

शंभूगंज (बांका)। इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत शादी के बंधन में बंधकर हुआ, लेकिन यह शादी किसी मंदिर या घर में नहीं, बल्कि ग्रामीणों के दबाव में तिलडीहा के यात्री शेड में संपन्न हुई

बिरनौधा निवासी कपलेश्वर मंडल के पुत्र रंजन कुमार और केशोपुर महादलित बस्ती निवासी जोगेंद्र दास की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के बीच इंटरनेट मीडिया के जरिए प्यार हुआ। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहराने लगा और वे चोरी-छिपे नदी-नहर किनारे मिलने लगे।

अंतरजातीय शादी से प्रेमी के स्वजन हुए नाराज

एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने दोनों को प्रेमालाप में रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला जब प्रेमी रंजन के परिवार तक पहुंचा तो अंतरजातीय विवाह का हवाला देकर परिजन शादी से पीछे हट गए। प्रेमी भी परिवार के दबाव में आकर शादी से मुकरने लगे, जिससे प्रेमिका लक्ष्मी परेशान हो गई।

मंदिरों ने किया इनकार, यात्री शेड बना विवाह स्थल

सोमवार शाम ग्रामीणों के दबाव में प्रेमी युगल को पहले तिलडीहा ले जाया गया, लेकिन मंदिर प्रबंध समिति ने वहां शादी कराने से इनकार कर दिया। फिर उल्टानाथ महादेव मंदिर गए, लेकिन वहां भी शादी नहीं हो सकी।

आखिरकार, ग्रामीणों ने तिलडीहा के यात्री शेड में दोनों की शादी करवा दी। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

-ब्यूरो रिपोर्ट /दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083664
Users Today : 30
Users Yesterday : 28