बांका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, कई गिरफ्तार, वाहन जब्त

बांका जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चुलाई और विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि कई अभियुक्त गिरफ्तार किए गए

अमरपुर थाना: 10 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

अमरपुर थाना क्षेत्र के खैड़ा मोड़ के पास स.अ.नि. प्रीति कुमारी के नेतृत्व में 10 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ रामचंद्र मांझी (30) और संटूश कुमार मांझी (27) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

बांका थाना: घर के पास शराब रखने वाला धरा

बांका थाना क्षेत्र के नोनियाबसार में स.अ.नि. विश्वजीत कुमार की टीम ने छापेमारी कर बसंत दास (41) को 2 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।

बेलहर थाना: शराब तस्करी में संलिप्त दो गिरफ्तार

बेलहर थाना क्षेत्र के शिवलोक पुलिया के पास स.अ.नि. संजीव कुमार पासवान के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में नीरज कुमार पासवान (29) और रविशंकर कुमार (28) को 2 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया।

कटोरिया थाना: विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त

कटोरिया थाना क्षेत्र के करझौसा रेलवे स्टेशन के पास स.अ.नि. सरस्वती कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी कर 9.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस की सख्त चेतावनी: शराब माफियाओं पर कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, और आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा

-ब्यूरो रिपोर्ट /  दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081797
Users Today : 4
Users Yesterday : 94