बांका के थेबरी गांव में शव यात्रा के दौरान अश्लील गानों पर झूमे परिजन, समाज में तीखी प्रतिक्रिया
बांका। जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मौथाबड़ी पंचायत के थेबरी गांव में एक अनोखी शव यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। यहां 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला नदिया देवी की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय जश्न का माहौल था। अर्थी के आगे डीजे बज रहा था, और परिजन व अन्य ग्रामीण उसके पीछे नाचते-गाते चल रहे थे।
मातम नहीं, खुशी में विदाई देने का लिया फैसला
गांव के मोती यादव की पत्नी नदिया देवी का निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने उनकी उम्र को ‘पूर्ण जीवन’ मानते हुए मातम मनाने के बजाय हंसी-खुशी उन्हें विदाई देने का निर्णय लिया। शव यात्रा में न केवल परिवार के लोग, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
हालांकि, इस दौरान डीजे पर बज रहे अश्लील भोजपुरी गानों पर झूमते लोगों को देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। श्मशान घाट पर भी इसी माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
समाज के बुद्धिजीवियों ने की निंदा
इस घटना पर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने नाराजगी जताई। उन्होंने शव यात्रा में अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस को ‘संस्कृति और संवेदना का अपमान’ करार दिया। कई ग्रामीणों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बुजुर्ग महिला की सौ साल की उम्र पूरी होने के बावजूद इस तरह की विदाई शोभा नहीं देती।
हालांकि, परिवार का कहना है कि उन्होंने अपने तरीके से नदिया देवी को खुशी के साथ अंतिम विदाई दी, लेकिन इस अनोखी शव यात्रा को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है।
रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 28
Users Yesterday : 24