Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Khagaria News: पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर

गोगरी थाना क्षेत्र में गोलीकांड, घायल को बेगूसराय रेफर, आरोपी फरार

खगड़िया। जिले के गोगरी थाना अंतर्गत छोटी मुश्कीपुर वार्ड-32 में पारिवारिक विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने सहोदर चाचा को गोली मार दी। घटना बुधवार को घटी, जब 60 वर्षीय कृष्णदेव मंडल अपने भतीजे मुकेश मंडल को समझाने गए थे।

पीड़ित कृष्णदेव मंडल के अनुसार, उनके भतीजे मुकेश मंडल ने मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। जब वे उसे समझाने पहुंचे तो गुस्से में आकर मुकेश ने अवैध हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली पहले उनके बाएं हाथ को छूती हुई दाहिनी बांह में जा लगी।

परिजनों ने घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना के बाद से ही आरोपी मुकेश मंडल फरार बताया जा रहा है। गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अब तक घायल पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होने के बाद एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62