सुपौल में 8 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन!

कोरियापट्टी हाई स्कूल के पास घात लगाकर पुलिस ने पकड़ा, जदिया थाना अध्यक्ष बोले- तस्करों की अब खैर नहीं!

सुपौल। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जदिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को धर-दबोचा और उनके पास से 8 किलो गांजा बरामद किया।

जदिया थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोरियापट्टी हाई स्कूल के पास घेराबंदी कर तस्करों को रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके बैग से चार-चार किलो के दो पैकेट गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मधेपुरा जिले के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी—अब नशे के धंधेबाजों की खैर नहीं!

गिरफ्तारी के बाद थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कड़े शब्दों में कहा कि जदिया पुलिस अवैध कारोबारियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी। गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और उनके नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में गांजा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में जुट गई है। सुपौल में नशे के सौदागरों पर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई बड़ा संदेश दे रही है कि अवैध कारोबार अब ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081792
Users Today : 93
Users Yesterday : 42