जनसंख्या नियंत्रण के तहत डॉक्टरों की देखरेख में सफल सर्जरी
कुरसेला (कटिहार)। जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित साप्ताहिक बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में 20 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि एनजीओ जननी सूर्या के नहीं आने के बाद, जिले के डॉक्टर गिरीश चंद्रा की देखरेख में यह ऑपरेशन किया गया। पहले सभी महिलाओं का चिकित्सकीय जांच के बाद रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसके बाद ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रबंधक ने बताया कि महिलाओं को ऑपरेशन के बाद दवाई, देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह अस्पताल में शिविर आयोजित कर बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाता है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
यह पहल जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ महिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, कुरसेला(कटिहार)
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 23
Users Yesterday : 32