डीडीसी ने किया उद्घाटन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
हाजीपुर (वैशाली)। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर में किया गया।
महोत्सव का उद्घाटन उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया, जहां सृष्टि राज, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी और दीपांशु कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विभिन्न कलाकारों ने लोकगीत, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य और भाव नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे महोत्सव यादगार बन गया।
इसके अलावा, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें संस्कृति पुरुषोत्तम (समकालीन कला), श्वेता कुमारी (टिकुली एवं मिथिला पेंटिंग) और सुकांक्षा रानी (पोट्रेट पेंटिंग) को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अतिथियों और विजेता कलाकारों को मेमेंटो और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार ठाकुर, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 92
Users Yesterday : 42