“225 फिर से नीतीश” के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
खगड़िया। अंबेडकर पथ स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को जदयू जिला कार्यकारिणी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव का जदयू नेताओं ने अंगवस्त्र और माला से भव्य स्वागत किया। इस दौरान “225 फिर से नीतीश” और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” जैसे नारे गूंजते रहे।
बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का आह्वान
मनोज ऋषिदेव ने 10 मार्च 2025 तक सभी बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन का निर्देश दिया और कहा कि बूथ जीतने पर ही विधानसभा चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बबलू कुमार मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन को पूरी ताकत से काम करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बूथ कमेटी का गठन जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
राजेंद्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक से पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 62वीं पुण्यतिथि पर नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक में विधानसभा प्रभारियों, जिला पदाधिकारियों और जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं ने भाग लिया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सभी ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 23
Users Yesterday : 32