नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मना, जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह

नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा – ‘नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की लकीर खींची’

खगड़िया। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के अंबेडकर पथ स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने केक काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

“नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष” – बबलू मंडल

कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा,
“आज बहुत खुशी का दिन है। बिहार के नव निर्माता, गरीब, दलित, पिछड़ों, छात्र, महिला, किसान और युवाओं के भाग्यविधाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। उनके नेतृत्व में बिहार ने न्याय के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनकी ईमानदारी, कार्यक्षमता और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें एक बेदाग नेता बनाया है, जो पूरे देश में मिसाल हैं।”

भाजपा-जदयू नेताओं की मौजूदगी में गूंजे जयकारे

इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के नेता भी शामिल हुएसभागार “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा

कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, साधना देवी सदा, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, भाजपा प्रवक्ता प्रो. अरविंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, युवा अध्यक्ष सावन कुमार बंटी समेत सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

खगड़िया वासियों ने दी शुभकामनाएं

जदयू और भाजपा नेताओं ने माता कात्यायनी की पावन धरती से खगड़िया वासियों की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को कार्यकर्ता और जनता पूरी मजबूती से समर्थन दे रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081786
Users Today : 87
Users Yesterday : 42