महाशिवरात्रि पर देवी के भजनों पर झूम उठा खगड़िया, रातभर गूंजते रहे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे

लोकगायिका देवी और स्वीटी अरमान की प्रस्तुति ने मचाया धमाल, हजारों भक्त झूमने पर हुए मजबूर

खगड़िया। महाशिवरात्रि के अवसर पर खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुआनी पंचायत स्थित मां भगवती मंदिर डुमरिया बुजुर्ग प्रांगण में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोकप्रिय विधायक डॉ. संजीव कुमार भी पहुंचे और भक्तों संग शिव आराधना में शामिल हुए। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब प्रसिद्ध लोकगायिका देवी स्टेज पर पहुंचीं।

जैसे ही देवी ने ‘अंगूरी में डसले बिया नगीनिया रे ए ननदी… भईया के बोला द’ गाना छेड़ा, पूरा पंडाल झूम उठा। भक्तों का जोश इतना बढ़ गया कि महिलाएं, युवक-युवतियां खुद को रोक नहीं पाए और भक्ति संगीत की मस्ती में सराबोर हो गए।

स्वीटी अरमान ने मचाया तहलका, रातभर नाचते-गाते रहे लोग

लोकगायिका स्वीटी अरमान ने जब ‘छने छने बदले तहरों मिजाज रजऊ… धोखेबाज रजऊ’ जैसे हिट भोजपुरी गीत गाए तो पंडाल में मौजूद भीड़ और भी जोश में आ गई। उनके सुरों की धमक ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस बीच, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

होली और फिल्मी गानों पर श्रोतागण झूमे, नर्तकियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में जब होली और फिल्मी गाने बजाए गए तो श्रोता खुद को रोक नहीं सके। गायिका देवी और स्वीटी अरमान के साथ नर्तकियों ने मंच पर अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से महफिल में समां बांध दिया। लोग अपने स्थानों से उठकर झूमने लगे और देखते ही देखते पूरा प्रांगण नाचते-गाते भक्तों से भर गया।

भक्तों का जनसैलाब उमड़ा, आयोजक बोले – महादेव की कृपा से जारी रहेगा आयोजन

भक्ति जागरण को देखने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आयोजक सतीश मिश्रा ने कहा,
“महादेव की असीम कृपा और ग्रामीणों के अथाह प्रेम से यह आयोजन करता आ रहा हूँ। जब तक मेरी सांसें सलामत हैं, शिव की महिमा का यह महोत्सव ऐसे ही चलता रहेगा।”

शिव भक्ति की ऐसी मस्ती पहले कभी नहीं देखी!

इस कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि खगड़िया की धरती पर भक्ति और संगीत का संगम अद्भुत रूप ले चुका है। देवी और स्वीटी अरमान की सुरमयी आवाज़ और भक्तों के जोश ने महाशिवरात्रि को ऐतिहासिक बना दिया।

रिपोर्ट: श्रवण आकाश, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083689
Users Today : 23
Users Yesterday : 32