बिहार बजट 2025-26: राज्य के विकास और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान – जदयू

महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश को मिलेगी गति

खगड़िया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तुत 2025-26 का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल और जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने इस बजट की प्रशंसा करते हुए इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला बजट बताया।

हर वर्ग को मिलेगा लाभ, बिहार को मिलेगी नई पहचान

जदयू नेताओं ने कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूर्णिया में हवाई अड्डा, बेगूसराय में कैंसर अस्पताल, खगड़िया समेत सभी जिलों में पीपीपी मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज, सात नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, हर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम, कोल्ड स्टोरेज, तरकारी सुधा आउटलेट और डिग्री कॉलेज जैसी सुविधाएं देने का निर्णय राज्य को प्रगति की नई राह पर ले जाएगा।

इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग की छात्रवृत्ति को दोगुना करने का प्रावधान भी इस बजट का एक बड़ा आकर्षण है।

महिलाओं के लिए नई सौगात, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बल

पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने बजट को महिलाओं के लिए क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि पिंक बस सेवा, पिंक टॉयलेट और महिला हाट खोलने जैसी घोषणाएं महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगी।

बजट के प्रमुख बिंदु:

पूर्णिया एयरपोर्ट से तीन महीने में उड़ान शुरू।
सुल्तानगंज, रक्सौल, वाल्मीकिनगर, मुंगेर, सहरसा और मुजफ्फरपुर में हवाई सेवा का विस्तार।
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आसान बनाया गया, कागजी झंझट खत्म।
गरीब परिवारों के जीवनस्तर में सुधार के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता।

इतिहास का सबसे बड़ा बजट, राज्य के लिए मील का पत्थर

पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि इस वर्ष का बिहार बजट ₹3.16 लाख करोड़ से अधिक का है, जो अब तक के सभी बजटों में सबसे बड़ा है। उन्होंने इसे राज्य के समग्र विकास के लिए मजबूत आर्थिक आधार बताया।

बिहार बनेगा आत्मनिर्भर, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह बजट राज्य में निवेश, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला साबित होगा।

“विकसित बिहार” के सपने को साकार करेगा यह बजट

जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट को जनता की उम्मीदों के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह “विकसित बिहार” के सपने को साकार ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया करने में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079910
Users Today : 33
Users Yesterday : 24