भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव से संजीव कुमार शर्मा ने लिया नाम वापस, अपराधी छवि वालों के खिलाफ दर्ज की आपत्ति

“चेंबर चुनाव का माहौल नकारात्मक, आपराधिक छवि वालों के साथ चुनाव लड़ना अस्वीकार्य” – संजीव कुमार शर्मा

भागलपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स भागलपुर के आजीवन सदस्य संजीव कुमार शर्मा उर्फ लालू शर्मा ने चेंबर की नई कार्यसमिति के चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने अपनी असहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वह चुनावी रणनीति और चेंबर के मौजूदा माहौल से पूरी तरह असहमत हैं और ऐसे विपरीत माहौल में चुनाव लड़ना उनके लिए संभव नहीं है।

संजीव कुमार शर्मा ने संयोजक डॉ. प्रो. शिवकुमार जिलोंका को लिखे अपने पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस चुनाव में कई आपराधिक इतिहास वाले, जेल जा चुके या जमानत पर रहने वाले, भू-माफिया और आपराधिक छवि के लोग भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी विचारधारा और लेखनी हमेशा ऐसे तत्वों के विरोध में रही है, इसलिए वह स्वयं को इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बना सकते।

“मैं अपनी नैतिकता के साथ समझौता नहीं कर सकता”
संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी ईमानदारी और विचारधारा ऐसे व्यक्तियों के साथ खड़े होने की अनुमति नहीं देती, जिनका अतीत आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ हो। उन्होंने विपक्ष की भूमिका को भी कमजोर बताया और कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की उम्मीद यहां टूटती नजर आ रही है।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी अनुरोध किया कि उनका नाम तत्काल प्रभाव से उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया जाए और इसे वैधानिक रूप से मान्य पत्र माना जाए।

प्रेस और मीडिया को भेजी गई प्रतिलिपि

संजीव कुमार शर्मा ने अपने फैसले की जानकारी चेंबर चुनाव समिति और मीडिया के तमाम सदस्यों को भी भेजी है, जिससे यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस कदम के बाद चेंबर चुनाव की प्रक्रिया और उम्मीदवारों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

उनके इस बयान से चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों की छवि और चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले पर चेंबर प्रशासन और चुनाव समिति क्या प्रतिक्रिया देती है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083635
Users Today : 1
Users Yesterday : 28