नीतीश कुमार का राजद MLC पर तीखा वार – “आपको पता भी है, हमने महिलाओं के लिए क्या किया?”

बालिका शिक्षा पर सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री भड़के, राबड़ी देवी पर भी साधा निशाना

पटना। बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस समय भड़क उठे जब राजद विधान पार्षद (MLC) उर्मिला ठाकुर ने बालिका विद्यालयों की अपर्याप्त संख्या का मुद्दा उठाया। ठाकुर ने सदन में अपने बेगूसराय जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि कई गांवों में लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं क्योंकि उन्हें स्कूल जाने के लिए चार-पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए अपनी सीट से ही कहा, “क्या आप लोगों को पता भी है कि हमने लड़कियों की शिक्षा के लिए क्या किया है? जब तक हम सत्ता में नहीं आए थे, तब तक बिहार में गांव की लड़कियां मुश्किल से स्कूल जाती थीं।”

राजद की मुन्नी देवी रजक ने भी मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा, “हमें सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है, जवाब देना आपका काम है।”

राबड़ी देवी पर सीधा हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “आप खुद महिला हो सकती हैं, लेकिन आपका क्या योगदान रहा है?” इसके बाद उन्होंने सीधे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा, “जब उनके पति (लालू यादव) की स्थिति डूबने लगी, तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। आपकी पार्टी ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, जो भी किया, मैंने किया है।”

नीतीश कुमार की इस तल्ख प्रतिक्रिया के बाद सदन में हलचल मच गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083775
Users Today : 25
Users Yesterday : 35