गोगरी में विकास की नई पहल – प्रखंड प्रमुख ने किया वाकिंग पथ और उद्यान का उद्घाटन

विद्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम

खगड़िया। जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत मैरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशबन्नी में नव निर्मित वाकिंग पथ सह उद्यान का उद्घाटन शुक्रवार को गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने शिलापट अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक स्कूल में सौंदर्यीकरण के लिए उद्यान और वाकिंग पथ का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बच्चों को चलने-फिरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो

प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की नीति के तहत सभी समितियों को साथ लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वाकिंग पथ सह उद्यान निर्माण को शिक्षा के माहौल को और अधिक स्वच्छ और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

लगभग 10 लाख की लागत से बना वाकिंग पथ सह उद्यान

जानकारी के अनुसार, षष्ठम वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति टाइड मद से ₹9,98,300 की लागत से मैरा पंचायत समिति सदस्य चंदर सदा के सहयोग से यह निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य रहे मौजूद

इस मौके पर गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पंडित, बन्नी पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार, मैरा पंचायत समिति सदस्य चंदर सदा, मैरा मुखिया सूर्यनारायण मंडल, शेरचकला पंचायत समिति प्रतिनिधि चंदेश्वरी यादव, मैरा सरपंच प्रतिनिधि दीपक सिंह, बबलू यादव, संपत यादव, राकेश सिंह, ध्रुव मुनि, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

यह वाकिंग पथ और उद्यान न केवल छात्रों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यालयों के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा देगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083775
Users Today : 25
Users Yesterday : 35