बचपन प्ले स्कूल में महिला सशक्तिकरण का जश्न, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

खगड़िया । बचपन प्ले स्कूल खगड़िया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाओं में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की एसआई नीतू पटेल, नगर थाना की एसआई वीना कुमारी, जीआरपी की कांस्टेबल आलिसा कुमारी, खेल जगत से कविता कुमारी, राजनीति क्षेत्र से प्रतिभा कुमारी, एवं स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी शामिल थीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अभिभावकों को बच्चों को मजबूत बनाने और ‘गुड टच-बेड टच’ की जागरूकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील भी की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान, लैंगिक समानता को बढ़ावा, और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25