मधेपुरा के लापता युवक की हत्या, मक्के के खेत से बरामद हुआ शव

बाइक सहित गायब हुआ युवक, दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद खुला मामला

कुरसेला (कटिहार)। मधेपुरा जिले के अरजपुर निवासी रामानंद मंडल उर्फ रामू (27 वर्ष) की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शनिवार रात श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद से लापता रामानंद का शव मंगलवार को खेरिया बहियार के मक्के के खेत से बरामद किया गया।

परिजनों के अनुसार, रामानंद अपने पड़ोसी धनेश्वर मंडल के साथ भोज खाने इंदिरा ग्राम आए थे। भोज के बाद वह अपने ननिहाल तीनघरिया जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते से ही बाइक सहित लापता हो गए

जब काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने कुरसेला थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की और इसी दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश रामानंद की बाइक नवगछिया के नवादा गांव में बेचने की कोशिश कर रहे हैं

बदमाशों की निशानदेही पर मिला शव

नवगछिया पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ा और कुरसेला पुलिस को सौंप दिया। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने हत्या की बात कबूल की और शव की जगह बताई

इसके बाद सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मक्के के खेत में बालू से ढका शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, कटिहार 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083687
Users Today : 21
Users Yesterday : 32